पुरुष प्रजनन प्रणाली (मेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम) में अंगों का एक समूह शामिल होता है जिनसे मिलकर पुरुष की प्रजनन और मूत्र प्रणाली बनती है। ये अंग आपके शरीर के भीतर निम्नलिखित कार्य करते हैं:
पुरुष प्रजनन प्रणाली (मेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम), इंटरनल (शरीर के अंदर) और एक्सटर्नल (शरीर के बाहर) भागों से बनी होती है। साथ में, ये अंग आपको पेशाब करने में, संभोग करने में और बच्चे पैदा करने में मदद करता है।
अधिकांश पुरुष प्रजनन प्रणाली शरीर के बाहर स्थित होती है। इन बाहरी स्ट्रक्चर्स में लिंग (पेनिस), स्क्रोटम और टेस्टिकल्स शामिल हैं।पेनिस: पेनिस, संभोग के लिए पुरुष अंग है। इसके तीन भाग हैं:
कई इंटरनल ऑर्गन्स - जिन्हें सहायक अंग भी कहा जाता है - वे मेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम में अहम् भूमिका निभाते हैं। इन अंगों में शामिल हैं:
पूरा मेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम, हार्मोन पर निर्भर है। ये ऐसे रसायन हैं जो सेल्स और ऑर्गन्स की गतिविधि को उत्तेजित या नियंत्रित करते हैं। मेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम के कामकाज में शामिल प्राथमिक हार्मोन हैं: फॉलिकल-स्टिमुलेटिंग हार्मोन (FSH), ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH) और टेस्टोस्टेरोन।
पिट्यूटरी ग्रंथि, एफएसएच(FSH) और एलएच(LH) का निर्माण करती है। यह मस्तिष्क के बेस पर स्थित होती है और शरीर में कई कार्यों के लिए जिम्मेदार है। एफएसएच(FSH) शुक्राणु उत्पादन के लिए आवश्यक है। एलएच(LH) टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को उत्तेजित करता है, जो स्पेर्माटोगेनेसिस की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए आवश्यक है। टेस्टोस्टेरोन पुरुष विशेषताओं के विकास में भी महत्वपूर्ण है, जिनमे शामिल हैं: मसल मॉस और ताकत, फैट डिस्ट्रीब्यूशन, बोन मॉस और सेक्स ड्राइव।