बिस्तर पर लंबा टिकने के नेचुरल तरीके

Written and reviewed by
Dr. Aanand J 91% (34747 ratings)
Advanced Aesthetics
Ayurvedic Doctor, Gulbarga  •  16 years experience
बिस्तर पर लंबा टिकने के नेचुरल तरीके

बिस्तर पर लंबा टिकने के नेचुरल तरीके

‘मैं बिस्तर पर अधिक समय कैसे बिता सकता हूं’ यह हमारी साइट पर मिलने वाले सबसे आम प्रश्नों में से एक है। हमें नहीं जानते की इस सवाल को पूछने वालों की धारणा क्या है? या फिर उन्हें वास्तव में समय से पहले स्खलन की एक गंभीर समस्या है। पोर्न में जो दिखता है, उसके विपरीत, सेक्स के दौरान पुरुषों के लिए औसतन समय 5-10 मिनट होता है। जबकि सिड्यूस होने से वास्तविक सेक्स के अंत तक लगभग 30 मिनट के आसपास का समय रह सकता है। यहां 11 चीजें हैं, जिनसे आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यह आपके सेक्स ड्राइव को कम कर सकती हैं।

यदि आप 3 मिनट से कम समय के नीचे वास्तविक संभोग करते हैं, तो आपको शायद मदद की ज़रूरत है। आप नीचे सूचीबद्ध कुछ चीजों की कोशिश कर सकते हैं:

अधिक सब्जी और फलों को खाएं: अध्ययन से पता चला है कि अधिकतर शाकाहारी लोग, गैर शाकाहारियों की तुलना में बिस्तर में ज्यादा लंबा समय बिताते हैं। इनको फलों और सब्जियों के सेवन से विशेष रूप से पोटेशियम से पोषक तत्वों प्राप्त होते है जिससे उनका स्टैमिना बढ़ जाता है। सेक्स से पहले एक केला खाने से आपके प्रदर्शन को सुधारने में मदद मिल सकती है क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है। यह बहुत अच्छी मात्रा में ग्लूकोज आपूर्ति करता है। आंवला या गुलाब का रस रोजाना पीने से आपकी सेक्स स्टैमिना बढ़ाने में मदद मिलेगी और शुक्राणु की गुणवात्त में सुधार होगा। इसमें आयरन और जिंक की अच्छी मात्रा होती है। सेक्स से पहले स्ट्रॉबेरी का सेवन करें, इसकी उच्च जिंक सामग्री और ग्लूकोज आपको बिस्तर में लंबे समय तक टिकने में मदद कर सकती है।

प्रसंस्कृत चीनी से बचें: प्रसंस्कृत चीनी से बने खाद्य पदार्थ सेवन करने से बचें। यह आपकी स्टैमिना को कम कर सकते हैं।

धूम्रपान न करें: यह आपके धमनियों को कठोर करता है और लिंग में रक्त के प्रवाह को कम करता है। पुरुषों के स्वास्थ्य चिकित्सक और मेडिकल सेक्स चिकित्सक के मुताबिक, स्मोकिंग 'यौन क्रियाकलाप सहित सभी सिस्टम को प्रभावित करता है। यह सेक्स संबंधी समस्याओं को भी जन्म देता है।

शराब का सेवन कम करें: अधिक मात्रा में  शराब का सेवन करने से इंद्रियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे सेक्स स्टैमिना में कमी आती है।

अपनी बाहों और पेट की मांसपेशियों पर काम करें: अधिकांश सेक्स पोजीशन में मेल पार्टनर को अपने हाथों और पैरों का इस्तेमाल करना पड़ता है। यही वजह है कि बिस्तर में लंबे समय तक रहने के लिए आपके हाथ पैरों का मजबूत होना जरुरी होता है। इसलिए जिम में बाइसेप्स, ट्राईप्स और एबीएस पर काम करना या घर पर शरीर-वजन व्यायाम करना मदद कर सकता है। व्यायाम के जरिए लिंग समेत शरीर के अन्य अंगों तर रक्त प्रवाह को बेहतर किया जा सकता है।

किगल या पैल्विक फ्लोर व्यायाम का प्रयास करें: इन अभ्यासों का उपयोग आमतौर पर बेहतर मूत्राशय नियंत्रण पाने के लिए उपयोग किया जाता है। इससे लंबे समय तक इरेक्शन बनाए रखने में भी मदद मिलती है। 

बायोफ़ीडबैक या 'एजिंग' की कोशिश करें: जब आप सेक्स या हस्तमैथुन के दौरान स्खलन करने वाले होते हैं, तो सभी यौन गतिविधियों को रोक दें। थोड़ी देर के लिए खुद को विचलित करें, इस तरह आप बेहतर नियंत्रण हासिल कर सकते हैं और सेक्स टाइम बढ़ा सकते हैं।

निचोड़ तकनीक का प्रयास करें: जब आप संभोग करने के लगभग करीब हो, तो लिंग के सिर के ठीक नीचे निचोड़ें। इसके लिए लिंग के सिर के इकदम नीचे वाले हिस्से को दवाएं। यह आपको बिस्तर में अधिक समय तक टिकने में मदद करता है।

फीमेल पार्टनर पर फोकस करें: सेक्स से पहले फोरप्ले के दौरान फीमेल पार्टनर पर विशेष ध्यान दें। सेक्स का मजा लेने के लिए फीमेल पार्टनर के नाजुक अंगों पर अपनी उंगलियों या मुंह/जीभ का ज्यादा इस्तेमाल करें। इससे सेक्स एक्साइटमेंट बढ़ता है। यह आपको तनाव मुक्त रखने के साथ इरेक्शन में मदद कर सकता है। साथ ही इरेक्शन को अधिक समय तक बनाए रखने में मदद कर सकता है जिससे आप बिस्तर पर लंबे समय तक टिक सकते हैं।

पर्याप्त नींद लें: शिकागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए शोध के मुताबिक, रात में पांच घंटे से कम नींद लेने वाले पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता है। यह महत्वपूर्ण है कि आपको अपने यौन प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए 7-8 घंटे नींद लेनी चाहिए।

योग का प्रयास करें: कोबरा मुद्रा (भूजंगना) की तरह कुछ योग आसन, पास्चिमोतोना जननांग क्षेत्र में रक्त का प्रवाह बढ़ा सकते हैं और बिस्तर पर बने रहने वाले समय को बढ़ा सकते हैं।

धीमी गति से सेक्स करें: आम तौर पर पुरुष जितनी तेजी से सेक्स करता है, उतनी ही तेजी से वह स्खलन करता है। पुरुष सैक्स के दौरान काफी उत्तेजित हो जाते हैं, जिसके कारण जल्दी स्‍खलन हो जाता है। जबकि धीमी गति से सेक्स करने से लंबे समय तक टिका जा सकता है। सेक्स की धीमी गति, स्खलन पर अधिक नियंत्रण की अनुमति देता है।

सेक्स से पहले हस्तमैथुन: सेक्स से कुछ देर पहले हस्तमैथुन करने से स्खलन के समय को बढ़ाया सकता है। हस्तमैथुन पूरी तरह से स्वस्थ और प्राकृतिक है। नियमित रूप से हस्तमैथुन करने से आपकी सहनशक्ति बढ़ाने में मदद मिल सकती है।इस प्रकार आप सेक्स के दौरान अधिक समय तक टिक सकते हैं। 

कंडोम का इस्तेमाल: सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करने से स्खलन का समय बढ़ता है। यह स्किन की संवेदनशीलता को कम कर देता है जिससे स्खलन में देरी होती है।

दिमाग को कहीं और लगाएं: सेक्स के दौरान अपने दिमाग को कहीं और लगाने से स्खलन में देरी होने में मदद मिलती है। जैसे ही लगे की स्खलन होने वाला है, तुरंत अपना ध्यान गिनती पढ़ने या कहीं और लगाने का प्रयास करें। इससे स्खलन रुक सकता है।

सेक्स खिलौनों का इस्तेमाल करें: सेक्स का पूरी मजा लेने के लिए और लंबे समय तक टिके रहने के लिए सेक्स टॉय का इस्तेमाल करें। यह दोनों पार्टनर पर निर्भर करता है कि इन खिलौनों का इस्तेमाल कब तक करना है। यह खिलौने आपको तब तक इस्तेमाल करने हैं जब तक आप दोनों फिनिश लाइन के करीब हों।

230 people found this helpful

संबंधित लैब टेस्ट

View All

To view more such exclusive content

Download Lybrate App Now

Get Add On ₹100 to consult India's best doctors