Blemish Treatment in hindi - चेहरे के दाग धब्बे के इलाज
हमारा लुक खुदके और सामने वाले दोनों के लिए काफी अहम होता है। जितनी जरूरत हमें अंदर से मजबूत, चुस्त-दुरुस्त होने की है उतनी ही जरूरत है बाहर से भी हसीन जवान बेदाग खूबसूरत रहने की। पर कई बार कई सारी वजहों से त्वचा पर कुछ दाग धब्बे ऐसे हो जाते हैं जो हमारी परेशानी का सबब बन जाते हैं। ब्लेमिश यानी स्किन के दाग धब्बे शरीर के रंगहीन और दाग धब्बे वाले भाग को कहते हैं। त्वचा के दाग धब्बों को छुपाने के लिए आप क्या-क्या नहीं करते, लेकिन जब कई तरह के जतन करने के बाद त्वचा के दाग धब्बे नहीं जाते तब, सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। आजकल की तेज़ भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में त्वचा को सूर्य की तेज़ किरणों से छुपा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है, सुर्य की रोशनी त्वचा में मेलेनिन में वृद्धि कर देता है, जो त्वचा के रंग को परिवर्तित कर देते हैं, और हमारे शरीर पर काले, भूरे,सफेद आदि रंग के धब्बे पड़ जाते हैं जो काफी बदसूरत लगते हैं। इसके अलावा कई बार कुछ घटनाओं से हमारी त्वचा के रंग में बदलाव आता है। खैर जो भी हो धब्बे तो आखिर धब्बे ही हैं जो हमें परेशान कर देते हैं, और हम इनसे छुटकारा पाने के लिए बार-बार डॉक्टर का दरवाजा खटखटाते है, कॉस्मेटिक्स का सहारा लेने लगते हैं और इन सबके ज्यादा ज्यादा इस्तेमाल से हमें फायदा की बजाय नुकसान होने लगता है। ऐसे में कुछ प्राकृतिक उपायों की मदद लेना बेहतर है जो काम खरचेलू ज्यादा असरदार और सबसे बड़ी बार बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के हमें इनसे छुटकारा दिलाने में मदद करता है। तो आइए दाग धब्बों के इलाज के नुस्खों को जाने के पहले जान लेते हैं इसके होने के विभिन्न कारण।
त्वचा में दाग धब्बे होने के कारण
- जलने के कारण निशान या दाग हो सकते है।यदि किसी वजह से शरीर का कोई अंग जल जाये तो उस जगह जलने का निशान हो जाता है।
- किसी दुर्घटना के कारण जब गहरी चोट लगती है तब वही चोट आगे चलकर निशान का रूप ले लेती है।
- मुंहासों के कारण भी चेहरे, गले, गर्दन या पीठ पर दाग या निशान बनते हैं।
- किसी कीड़े-मकोड़े के काटने से भी निशान बन जाते हैं।
- किसी तरह का खरोच भी दाग या निशान का कारण हो सकता है।
- किसी प्रकार के ऑपरेशन या सर्जरी के कारण भी निशान हो सकता है।
- गर्भावस्था के दौरान वजन तथा पेट बढ़ता है जिसकी वजह से पेट की त्वचा पर खिंचाव होता है और निशान बन जाते हैं।
इस तरह ब्लेमिश के इन विभिन्न कारणों में से कोई भी कारण बिगाड़ देते हैं हमारी लुक तो आइए अब जानते हैं इनसे छुटकारा पाने के आसान नुस्खे।
दाग धब्बो से छुटकारा पाने के नुस्खे
1. निम्बू और शहद
नींबू के रस में शहद मिलाएं और पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे के इफेक्टिव एरियाज पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें। नींबू के रस से त्वचा शुष्क हो सकती है लेकिन शहद से त्वचा को मॉशचरराइजर मिलता है जो त्वचा को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। इस तरह दोनों के मिश्रण का इस्तेमाल करने से ब्लेमिश की परेशानी से निपटने में मदद मिलती है।
2. नीम
नीम की पत्तियों को तोड़ कर उन्हें अलग करके पानी के साथ इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे धब्बों और दाग वाली जगह पर लगाकर तीस मिनट के लिए छोड़ दें। अब साफ पानी से अपना चेहरा धो लें। एैसा करने से आपको बहुत जल्दी दाग और धब्बों से छुटकारा मिल जाएगा।
शरीर के किसी भी हिस्से के दाग व धब्बों को कम करने के लिए नीम का प्रयोग करना चाहिए। नीम में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो सीधे त्वचा से दाग धब्बों और जलन को खत्म कर देते हैं।
3. बेकिंग सोडा
सोडे इस्तेमाल बहुत सी चीजों में किया जाता है पर शायद आप नही जानते होंगे कि ब्लेमिश के लिए भी सोडा है असरदार नुस्खा। जी हां बस आप त्वचा पर जहां भी दाग-धब्बे हों, वहां पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा और शहद मिलाकर लगाएं। कुछ समय रखकर इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे कुछ ही दिनों में आपको दाग धब्बे धीरे-धीरे कम होते नजर आने लगेंगे।
4. दही
दही में नींबू का रस मिलाए, और उस पेस्ट को चेहरे के स्पॉट वाले हिस्से पर रगड़ें या मास्क की तरह भी लगाएं। और करीब आधे घण्टे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।
5. चावल और तरबूज का मास्क
कच्चे चावल को अच्छे से पीस कर तरबूज के रस में मिलाकर एक मास्क तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और पंद्रह मिनट बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। यह बहुत ही इफेक्टिव नुस्खा है ब्लेमिश से मुक्ति पाने का।
6. पाइनएप्पल
अनानास के रस को कॉटन की मदद से स्पॉट पर लगाएं। कुछ दिनों तक रोजाना ये नुस्खा आजमाएं, ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको असर महसूस होने लगेगा।
7. पपाया
पीपते के गुदे को चेहरे के दाग वाले हिस्से पर हल्के हाथों से रगड़ें। 15-20 मिनट के लिए चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने से चेहरे साफ व चमकदार बनेगा।
8. एलोवेरा
एलोवेरा जैल को चेहरे के दाग-धब्बे वाले हिस्से पर लगाएं। इसे चेहरे पर 45 मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ ही हफ्तों में आपको क्लीन स्किन मिलने लगेगी और दाग धब्बे बाय बाय करते नजर आएंगे।
9. कैस्टर आयल
रोजाना बॉडी के ब्लेमिश एरिया पर कैस्टर आयल से मसाज करें। अरंडी के तेल को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। इसके प्रयोग से दाग धीरे-धीरे हल्के पड़ने शुरु हो जाते हैं।
पर हां इन नुस्खों को आजमाने के साथ ही एक बात हमेशा ध्यान रखें कि सावधानी और सुरक्षा रखकर आप दाग-धब्बों को उभरने से रोक सकते हैं। इसके लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। इससे न केवल दाग-धब्बे कम होंगे बल्कि इनके होने के चांसेस भी कम हो जाएंगे।