Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: May 09, 2023
BookMark
Report

फास्ट फूड के लाभ

Profile Image
Dr. Sanjeev Kumar SinghAyurvedic Doctor • 16 Years Exp.BAMS
Topic Image

वर्तमान समय में लोग तेज़ी से फास्ट फूड की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। स्थिति ये है कि जो फास्ट फूड 90 के दशक में भारत में बस आया ही था वो आज हर गली नुक्कड़ का हिस्सा बन चुका है। कहीं भी नज़र डालें फास्ट फूड के ठेलों और दुकानों की कतारें नज़ार आएंगी। इतना ही नहीं इन सभी दुकानों में भीड़ की कोई कमी नहीं होती।

सप्ताह के हर दिन यहां उतने ही ग्राहक उमड़ते देखे जा सकते हैं जितने की वीकेंड पर। हालांकि फास्ट फूड स्वाद से भरपूर होता है पर इसके खाने से होने वाले नुक्सान की लिस्ट हर कोई गिना सकता है। कभी-कभी फास्ट फूड खाने से आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है लेकिन जहां आप लगातार बर्गर और फ्राइज़ खाने लगते हैं, वहां समस्या बढ़ जाती है।

जो लोग नियमित रूप से फास्ट फूड खाते हैं, वे अक्सर सिरदर्द से पीड़ित होते हैं, दांतों में तकलीफ का अनुभव करते हैं, उनका वजन बढ़ जाता है और बीपी और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ जाता है। पर ऐसा नहीं है कि फास्ट फूड आफको सिर्फ नुक्सान ही पहुंचा सकता है। इसके कुछ लाभ भी हैं।  

1. फास्ट फूड खाना छोड़ने के बजाय देता है कुछ खाने का विकल्प

हालांकि इन दिनों लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग के ज़रिए वज़न कम करने की कोशिश कर रहे हैं पर और यह एक लोकप्रिय तरीका बन गया है। पर ज़रूरी नहीं कि आप भी इस रेस में शामिल हों। कई बार ये तरीका आपको सूट नहीं करता है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको वज़न घटाने की ज़रूरत ही ना हो। ऐसे में खाना स्किप कर देना एक अस्वस्थ आदत मानी जाती है। जानकार मानते हैं कि वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने द्वारा उपभोग की जाने वाली कैलोरी की संख्या को कम करें। इसके साथ ही व्यायाम के माध्यम से अतिरिक्त कैलोरी को जलाएँ। भोजन छोड़ना इसका विकल्प नहीं हो सकता क्योंकि इससे आपको थकान हो सकती है। साथ ही आप कुछ आवश्यक पोषक तत्वों को खो देते हैं। इसलिए आप फास्ट फूड खाएं पर कोशिश करें कि एक स्वस्थ फास्ट फूड का चयन करें। स्वस्थ फास्ट फूड से मतलब है कि ऐसा भोजन जिसमें तेल मसालों का प्रयोग कम किया जाता हो।  

2. फास्ट फूड समय की बचत करेगा

जानकार मानते हैं कि एक औसत परिवार जिसमें पति पत्नी दोनों ही काम पर जाते हैं वो सिर्फ घर के काम काज औऱ दिन भर की गतिविधियों को प्रबंधित करने में लगभग दो घंटे बिता रहा है। इसका मतलब है कि घर पर खाना बनाने के लिए बहुत कम समय हो सकता है। चूंकि फ़ास्ट फ़ूड उद्योग लगभग हर जगह उपलब्ध है, इसलिए आप अपने शेड्यूल को प्रबंधित करने के साथ ही आसानी से भोजन का इंतेज़ाम भी कर सकते हैं। यदि आप घर पर लंच या डिनर बनाने की कोशिश करते हैं तो ज्यादा समय लगता है।पर फास्ट फूड को चुनने में 50% कम समय लगता है। आज की भागती दौड़ती ज़िंदगी में जितना समय भी बच सके वो आप खुद के आराम औऱ परिवार के साथ बिताकर उसका उपयोग कर सकते हैं।

3. फास्ट फूड कीमत में कम होते हैं

फास्ट फूड आइटम अनी कम कीमतों की वजह से भी काफी लोकप्रिय हैं। आप अपने बजट के हिसाब से फास्ट फूड का चयन कर सकते हैं। ये उन लोगों के लिए आसान विकल्प है जिनके पास खाना पकाने का विकल्प मौजूद नहीं है या फिर सीमित संसाधनों में उन्हें अपना पेट भी भरना है। हालाँकि आप हर दिन तीन फास्ट फूड खाना नहीं खाना चाहेंगे, लेकिन कम दामों में मिलने वाला ये भोजन ना सिर्फ पेट भर शरीर की ज़रूरत के हिसाब से ऊर्जा पैदा करने के लिए काफी होता है। यदि आप खाने के लिए जैविक और ताजा उपजे उत्पादों को तरजीह देते हैं तो उसके लिए आपको काफी अधिक कीमत भी चुकानी पड़ती है।एक कम आमदनी वाले परिवार के लिए बाहर खाना वास्तव में सबसे सस्ता विकल्प हो सकता है।

4. आप हर बार बेहतर सेवा की उम्मीद कर सकते हैं

जब आप घर में खाना बनाते हैं तो कई बार खाना अच्छा बनता है पर कई बार खराब भी बन जाता है। पर जब आप फास्ट फूड आर्डर करते हैं तो आप हर बार अच्छे खाने की उम्मीद कर सकते हैं। आजकल हर जगह कई अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखलाएं भी मौजूद हैं जो कम दामों में अच्छा औऱ आपकी पसंद का खाना परोसती हैं। खाने कते स्वपाद के साथ आपको उत्कृष्ट सेवा भी प्रदान की जाती है जैसे खाना समय से पहुंचे और आपको मिलने तक उसकी गर्माहट बनी रहे।  

5. बड़े फास्ट फूड उद्योग देतें हैं पोषण की पूरी जानकारी

हालांकि ये माना जाता है कि फास्ट फूड में कैलोरी बहुत अधिक होती हैं।पर सच्चाई ये भी है कि अगर आप किसी वेश्विक रेस्तरां से खाना मंगवाते हैं तो  वे खऱाने में मौजूद कैलोरी की गणना प्रदान करते हैं ताकि आप अपने खाने के बारे में एक स्मार्ट निर्णय ले सकें। पोषण संबंधी जानकारी की पूरी खाने के पैकेट पर उपलब्ध कराई जाती है। यही नहीं ये जानकारी आपको उनकी वेबसाइट पर ऑनलाइन भी मिल जाएगी। इसका मतलब है कि फास्ट फूड उद्योग से ऑर्डर करने के लिए आप क्या चुनते हैं, इसके बारे में एक अच्छा विकल्प चुनने के लिए आपके पास जानकारी मौजूद होती है।

6. फास्ट फूड में भी हैं स्वस्थ विकल्प

यदि आप फास्ट फूड को चुनते हैं तो ज़रूरी नहीं कि आप अधिक कैलोरी का सेवन कर रहे हों। ऐसे कई रेस्तरां हैं जो आपको मेनू पर स्वस्थ विकल्प प्रदान करते हैं ताकि आप अपने स्वास्थ्य के हिसाब से विकल्प चुन सकें।रेस्तरां आपको मैदे की जगह आटे की ब्रेड या बन का विकल्प देते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो मैदे की जगह मल्टीग्रेन औऱ अलसी जैसे विकल्प तक मौजूद होते हैं जो आपके खाने के स्वस्थ बनाते हैं। आपकी ज़रूरत के हिसाब से वसा में कमी भी जा सकती है। आप वसा की जगह अधिक सब्ज़िया जैसे गोभी, गाजर,सलाद के पत्ते आदि को चुन सकते हैं। ऐसे में आप अपने शरीर की आवश्यकता के हिसाब से खाना चुनिकर फास्ट फूड को भी हेल्दी बना सकते हैं।

7.  कम दामों में स्मार्ट औऱ संपूर्ण आहार

फास्ट फूड में स्वस्थ कल्प भी मौजूद होते हैं। ऐसी कॉम्बो मील के विकल्प मौजूद होते हैं जो आपको कम खर्च में सम्पूर्ण भोजन मुहैया करा सकते हैं। यदि आप कुछ समय पहले से अपने ऑर्डर की योजना बनाते हैं तो आप ऐसे स्मार्ट विकल्प चुन सकते हैं जो बहुत किफायती हों औऱ जिनमें उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ शामिल हों। सैंडविच ऑर्डर करते समय मेयोनीज़ को हटाने का अनुरोध करें या फिर प्रोसेस्ड चीज़ की जगह पनीर के इस्तेमाल पर ज़ोर दें।एक कॉम्बों मील चुनने पर एक हेल्दी सैंडविच एक साइड विकल्प औऱ एक हेल्दी ड्रिंक मंगा सकते हैं।

8.  नए विकल्पों का अनुभव और किफायती तरीका

जब हम फास्ट फूड विकल्पों के बारे में सोचना शुरू करते हैं, तो आम तौर पर बर्गर, सैंडविच ,पिज़्जा या चाउमिन जैसी चीज़ें ही दिमाग में आती है। पर संस्कृति  ,हर देश में फास्ट फूड के अपने विकल्प होते हैं। यदि आप इन खानों के अलावा ऐसे विकल्प तलाशें जो दूसरे देशों और समुदायों से आपको रूबरू करा सकते हैं तो इससे बेहतर क्या होगा। किसी देश का सूप आपको अच्छा लग सकता है तो कहीं का डेज़र्ट।आप कम दामों में  कभी चाइनीज़ तो कभी  मैक्सिकन और भी इटैलियन व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं।

इतालवी आइटम नियमित रूप से उसी गति से उपलब्ध होते हैं जैसे बर्गर जॉइंट ऑफर करता है।

फास्ट फूड के होते है नुक्सान भी

हमने आपको फास्ट फूड से होने वाले कई फायदों की जानकारी दी पर इनसे होने वाले नुकसान से भी इंकार नहीं किया जा सकता। अधिक तैलीय फास्ट फूड खाने से आपका कोलेस्ट्राल बढ़ सकता है जो हाई बीपी औऱ हृदय रोग का कारण बन सकता है।इसके अलावा अधिक मसालों औऱ मैदे के इस्तेमाल के कारण फास्ट फूड कई बार आपके पाचन के लिए समस्या खड़ी कर देता है। इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में ये शरीर में शुगर लेवल को भी बढ़ा सकता है। लगातार फास्ट फूड खाने से आप अधिक कैलोरी का सेवन कर सकते हैं जो मोटापे का कारण बन सकता है।

ऐसे में फास्ट फूड खाने वालों को यही सलाह दी जाती है कि वो अपने विवेक का इस्तेमाल कर खाने का चुनाव करें। अगर आपको किसी तरह कि परेशानी का अनुभव होता है तो चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।

chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously

TOP HEALTH TIPS

doctor

Book appointment with top doctors for Diet treatment

View fees, clinc timings and reviews
doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details