Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Mar 10, 2024
BookMark
Report

जानिये ओरल सेक्स के लिए कौन-कौन से हैं बेस्ट फ्लेवर्ड कंडोम

Profile Image
Dr. Sudhakar PetkarSexologist • 50 Years Exp.Bachelor of Ayurveda, Medicine and Surgery (BAMS), L.C.P.S, PhD ,D.P.S.M
Topic Image

सेक्स के पहले तरह-तरह की क्रियाएं की जाती हैं। इन क्रियाओं को फोर प्ले नाम से जाता है। यह फोर प्ले खुद की और पार्टनर की उत्तेजना बढ़ाने में अहम योगदान निभाता है। ओरल सेक्स भी इसी फोर प्ले का एक हिस्सा है। इस ओरल सेक्स को ब्लो जॉब के नाम से भी जाता जाता है। सेक्स के दौरान महिला और पुरुष दोनों के चरम सुख तक पहुँचने में ओरल सेक्स अहम भूमिका अदा करता है।

आज हम अपने इस लेख के माध्यम से ओरल सेक्स के लिए बेस्ट फ्लेवर्ड कंडोम और ल्यूब के विषय में जानकारी देंगे, जो आपको आपके पार्टनर के साथ किये जा रहे ओरल सेक्स को  काफी रोमांचित बना देगा। हालांकि इसके पहले यह जान लेते हैं कि यह ओरल सेक्स होता क्या है और इसे कैसे किया जाता है।

क्या होता है ओरल सेक्स

ओरल सेक्स की शुरुआत ही ओरल से होती है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि सेक्स के दौरान चरमसुख तक पहुंचने जब मुख का इस्तेमाल किया जाता है, तो उसे ओरल सेक्स कहा जाता है। मतलब, सेक्स के दौरान अपने साथी के जननांगों या गुदा को उत्तेजित करने के लिए अपने मुंह, होंठ या जीभ का उपयोग करना ओरल सेक्स या मुख मैथुन कहलाता है। इसे ब्लो जॉब भी कहा जाता है।

इसके अलावा इसे गोइंग डाउन, गिविंग हेड, 69 पोज़ या रिमिंग नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इसे महिला और पुरुष दोनों ही अपने पार्टनर के साथ ओरल सेक्स कर सकते हैं। भारत में अभी तक भले ही यह वर्जित माना जाता रहा है लेकिन आज के समय के युवाओं में यह क्रिया काफी उपयोग में लाई जा रही है।

ओरल सेक्स के प्रकार

ओरल सेक्स को निम्नलिखित प्रकार में विभाजित किया गया है-

  • एक महिला की योनि, वॉल्वा और भगशेफ पर मुख मैथुन को कनिलिंगस (cunnilingus) कहा जाता है।
  • एक पुरुष (लिंग) पर मुख मैथुन को फ़ेलेटियो (fellatio) कहा जाता है,
  • अगर मुख मैथुन में गुदा शामिल है, तो इसे एनलिंगस (anilingus) कहा जाता है। आम भाषा में इसे रिमिंग के नाम से भी जाना जाता है।

ओरल सेक्स में कंडोम और डेंटल डैम का इस्तेमाल

बिना कंडोम के ओरल सेक्स करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, बिना कंडोम के ओरल सेक्स करना एसटीआई का कारण बन सकता है। इसके अलावा एचआईवी एड्स, ह्यूमन पैपिलोमा वायरस और किसी भी होने वाले अन्य इंफेक्शन या वायरस का ख़तरा भी रहता है। इस वजह से युवा ओरल सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। इस ओरल सेक्स को रोमांचित और सुखमय बनाने के लिए बाजारों में आजकल कई फ्लेवर्ड के कंडोम मौजूद है। अतः आप अपने पार्टनर के पसंद के फ्लेवर का कंडोम भी ले सकते हैं।फ्लेवर्ड कंडोम उन लोगों के लिए भी बहुत अच्छा है जो स्वाद के कारण ओरल सेक्स से कतराते हैं। ओरल सेक्स के लिए पुरुष जहां कंडोम का यूज कर सकते हैं, वहीं महिलाएं डेंटल डैम का प्रयोग करते हैं।

क्यों किया जाता है फ्लेवर्ड कंडोम का इस्तेमाल

दरअसल, सेक्स के दौरान फ्लेवर्ड कंडोम का इस्तेमाल सिर्फ ओरल सेक्स को आनंदमय बनाने के लिए किया जाता है। दरअसल साधारण कंडोम से एक विशेष प्रकार की गंध आती है, जिसकी वजह से पार्टनरओरल सेक्स से कतराते हैं। इसी गंध को दूर करने के लिए फ्लेवर्ड कंडोम को बाजार में उतारा गया। फ्लेवर और कंडोम कलर को मैच कराने के लिए ज्यादातर निर्माता बहुत अधिक सिंथेटिक कलर्स का प्रयोग करते हैं।

चलिए अब आपको मार्केट में उपलब्ध उन बेस्ट फ्लेवर्ड कंडोम के बारे में बताते हैं जो ओरल सेक्स को ज्यादा आनंदमय बना सकते हैं।

कॉकटेल फ्लेवर्ड कंडोम

ओरल सेक्स के लिए कॉकटेल क्लब प्रीमियम स्वाद वाले कंडोम एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इस फ्लेवर के कंडोम पिना कोलाडा, टकीला सनराइज, और पैशन फ्रूट डाईक्विरी जैसे मज़ेदार स्वादों के साथ ओरल सेक्स का मजा लिया जा सकता है। ये कंडोम अच्छे हैं क्योंकि वे लेटेक्स नहीं हैं, इसलिए आपको वह रबर जैसा, लेटेक्स-वाई स्वाद नहीं मिलता है। हालांकि, इनका उपयोग केवल मौखिक रूप से ही करना चाहिए क्योंकि कुछ लोगों के वल्वा या गुदा संवेदनशील हो सकते हैं और जलन से ग्रस्त हो सकते हैं।

फ्रूटी फ्लेवर्ड कंडोम

फ्रूटी फ्लेवर्ड कंडोम लगभग हर कल्पनाशील स्वाद में आते हैं, ओरल सेक्स के दौरान आप इन कंडोम का इस्तेमाल करके वेनिला, चॉकलेट, अंगूर, स्ट्रॉबेरी, केला, अंगूर, सेब और भी बहुत बहुत तरह के स्वाद पा सकते हैं। इन कंडोम का कलर फ्रूट्स के कलर के अनुसार ही होता है। उदाहरण के लिए आप समझ सकते हैं कि बनाना फ्लेवर के कंडोम का कलर पीला जबकि स्ट्रॉबेरी फ्लेवर्ड कंडोम का कलर लाल होगा। ओरल सेक्स के लिए आप के पार्टनर को जिस फ्रूट का स्वाद ज्यादा पसंद हो आप उस फ्लेवर का कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्पाइसी फ्लेवर्ड कंडोम

जिस तरह से स्पाइसी तड़का लगाकर आप अपने खाने को ज्यादा स्वादिष्ट बना सकते हैं। उसी प्रकार आप स्पाइसी फ्लेवर्ड कंडोम का इस्तेमाल करके अपने सेक्स क्रिया को आनंदित कर सकते हैं। इसमें जिंजर, आचारी, बैंगन जैसे ढेरों स्पाइसी फ्लेवर के कंडोम बाजार में उपलब्ध हैं। अगर आपका पार्टनर स्पाइसी फ्लेवर पसंद करता है तो आप सेक्स के दौरान इसे इस्तेमाल में ला सकते हैं।

स्वीट फ्लेवर्ड कंडोम

इस समय मार्केट में स्वीट कंडोम भी बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह आपके पार्टनर को मीठा स्वाद का एहसास कराने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। चॉकलेट, वनीला, बटरस्कॉच, बबलगम, पान आदि स्वीट फ्लेवर्ड कॉन्डोम आपको ऑनलाइन भी मिल सकते हैं।

फ्लावरी फ्लेवर्ड कंडोम

फूलों की सुगंध लगभग पसंद होती है। फिर अगर आपकी सेक्स लाइफ भी फूलों के सुगंध से सुगन्धित हो उठे तो इसकी बात ही अगल होगी।  अगर आप भी अपनी सेक्स लाइफ को फूलों के सुगंध से सुगन्धित करना चाहते हैं तो ओरल सेक्स के दौरान फ्लावरी फ्लेवर्ड कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप अपने अंतरंग पलों को खुशबूदार बना सकते हैं। फ्लावरी कंडोम में जैस्मिन, रोज, लिली जैसे कई फूलों की फ्रेगनेंस मार्केट में उपलब्ध हैं।

कोला फ्लेवर्ड कंडोम

मार्केट में कोला कोला टेस्ट का कंडोम भी उपलब्ध है। इससे आप पार्टनर को ओरल सेक्स के दौरान कोला जैसी अनुभूति भी करा सकते हैं। इस तरह के कंडोम को ऑनलाइन भी मंगा सकते हैं।

तो करें लुब्रिकेंट का प्रयोग

अगर आप ओरल सेक्स के दौरान फ्लेवर्ड कंडोम का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं और अपने पार्टनर को आनंद का भी ध्यान रखना चाहते हैं तो आपके मार्केट में कई तरह के लुब्रिकेंट मौजूद हैं, जो आपकी सेक्स लाइफ को ज्यादा आनंदित बना सकते हैं। यह लुब्रिकेंट भी कई स्वाद में आते हैं। इसके आप साधार कंडोम के साथ इस्तेमाल करके के फ्लेवर्ड कंडोम का मजा ले सकते हैं। लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर ध्यान देना होता है कि कहीं यह लुब्रिकेंट आयल बेस्ड तो नहीं है।  

फ्लेवर्ड कंडोम के इस्तेमाल की वजह से होने वाली समस्याएं 

वैसे तो फ्लेवर्ड कंडोम का इस्तेमाल ओरल सेक्स को आनंदमय बनाते हैं लेकिन इससे समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, भले ही फ्लेवर्ड कंडोम का इस्तेमाल पुरुषों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होता है लेकिन इससे महिलाओं को समस्या जरूर हो सकती है। दरअसल फ्लेवर्ड कंडोम के साथ ओरल सेक्स या इंटरकोर्स करने की वजह से महिलाओं को वजाइना में खुजली, जलन, सूजन या फिर गले में खराश आदि की समस्या हो सकती है।

कॉन्डोम को खरीदते और यूज करते समय ये कुछ बातें ध्यान रखें –

  • कंडोम खरीदने से पहले उसके पैकेट पर एक्सपायरी चेक करना जरुरी होता है।
  • कंडोम के उपयोग के बाद उसे खुले रूप से फेंकने के बजाय टिशू या टॉयलेट पेपर में लपेटकर ही कचरे के डिब्बे में डालना चाहिए ।
  • पुरुष और महिलाओं दोनों को किसी भी कंडोम को सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • कंडोम तभी पहने जब लिंग पूरी तरह से उत्तेजित हो। 
In case you have a concern or query you can always consult a specialist & get answers to your questions!
chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously
doctor

Book appointment with top doctors for Sex Education treatment

View fees, clinc timings and reviews

RELATED LAB TESTS

doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details