क्या होता है महिलाओं में जी-स्पॉट: जानिए सबकुछ
एक अच्छी सेक्स लाइफ कौन नहीं चाहता। सेक्स लाइफ तभी कामयाब होती है जब पुरुष ही नहीं महिला भी और्गैज़्म का सुख प्राप्त करे। हालांकि जब महिलाओं के यौन स्वास्थ्य की बात आती है तो जी-स्पॉट पर बहस छिड़ जाती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि जी-स्पॉट एक यूरेथ्रल स्पंज है जो योनि की दीवार से टकराता है। और इरेक्टेड लिंग की तरह ही उत्तेजित होने पर यह स्पंज बड़ा हो जाता है , इसलिए जब आप उत्तेजित होते हैं तो आसानी से इसे ढूंढ सकते हैं।
काफी लोग मानते हैं कि जी-स्पॉट कहीं मौजूद ही नहीं होता है क्योंकि हर महिला हर बार ऑर्गैज़्म का आनंद नहीं ले पाती है। कुछ महिलाएं जी स्पॉट की उत्तेजना से अत्यधिक खुशी का अनुभव करने का दावा करती हैं । वहीं कुछ महिलाओं ने इसे खोजने में असमर्थता ज़ाहिर की है।
तो आइए जानते हैं कि जी स्पॉट दरअसल है क्या और कैसे आप इसे ढ़ूंढ सकते हैं।
जी-स्पॉट क्या है?
जी-स्पॉट, जिसे ग्रेफेनबर्ग स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है, योनि के अंदर एक इरोजेनस ज़ोन है। इरोजेनस जोन शरीर का वह क्षेत्र है जो यौन उत्तेजना के प्रति संवेदनशील होता है।
कुछ लोगों का अनुभव है कि इस क्षेत्र की उत्तेजना उन्हें या तो उनके ऑर्गैज़्म का कारण महसूस होती है या सामान्य से अधिक लुब्रिकेशन पैदा करती है। वहीं काफी लोग कहते हैं कि यह उनके लिए संभोग में अत्यधिक सुख प्रदान करता है। कुछ लोग मानते हैं कि यह योनि प्रवेश से संभोग करना संभव बनाता है।
जी-स्पॉट उत्तेजना के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया अलग-अलग होती है। कुछ महिलाओं को जी-स्पॉट नहीं मिल पाता है, या उन्हें विश्वास नहीं होता कि उनके अंदर जी-स्पॉट मौजूद है। दूसरों को इस क्षेत्र की अधिक उत्तेजना दर्दनाक या अप्रिय भी लग सकती है।
कई मामलों में लोगों को जी-स्पॉट तीव्र आनंद का एक अलग रूप प्रदान करता है जो उन्हें उत्तेजना के अन्य रूपों से नहीं मिलता है।
जी-स्पॉट कहाँ है?
जी-स्पॉट कहां है इसको लेकर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया मिलती है। जोड़ों का अनुभव भी एक दूसरे से भिन्न हो सकता है। हालांकि, लगभग सभी का कहना है कि उन्हें योनि की भीतरी ऊपरी दीवार पर तेज़ सनसनी महसूस होती है।
विशेषज्ञों का दावा है कि जी स्पॉट योनि के अंदर लगभग 2-3 सेंटीमीटर पर होता है। कुछ लोग रिपोर्ट करते हैं कि जब वे इसे छूते हैं तो यह क्षेत्र कुछ दानेदार सा महसूस होता है । कई लोग बताते हैं कि उन्हें इसे महसूस करने के लिए क्षेत्र पर बहुत जोर लगाना पड़ता है।
दूसरों का कहना है कि कभी-कभी उन्हें इस क्षेत्र को छूने पर पेशाब करने की आवश्यकता महसूस होती है, संभवतः क्योंकि यह मूत्राशय के नीचे पाया जाता है। परिणामस्वरूप, जी-स्पॉट खोजने से पहले बाथरूम का उपयोग करना मददगार हो सकता है।
हालांकि एक बात तो तय है कि जी-स्पॉट खोजने के लिए हिट एंड ट्रायल की आवश्यकता होती है। जी स्पॉट तलाश करने के लिए लोग निम्नलिखित प्रयास कर सकते हैं:
विभिन्न प्रकार की उत्तेजनाओं का प्रयास करें, जैसे सख्त, मुलायम, कंपन, या थपथपाकर।
जी-स्पॉट के लिए डिज़ाइन किए गए घुमावदार सेक्स टॉय का उपयोग करने का प्रयास करें।
इस क्षेत्र में बेहतर पहुंच के लिए यौन स्थिति बदलें।
योनि के अंदर कई अलग-अलग क्षेत्रों पर दबाव और उत्तेजना देने का प्रयास करें। जो अच्छा या अलग लगता है उस पर ध्यान दें।
पार्टनर के बिना जी-स्पॉट एक्सप्लोर करें। चूंकि यह क्षेत्र संवेदनशील हो सकता है और उत्तेजना काफी तीव्र हो सकती है, इसलिए किसी व्यक्ति के लिए पूर्ण नियंत्रण होने पर आरामदायक लय ढूंढना आसान हो सकता है।
महिलाओं में अन्य इरोजेनस जोन
अधिकांश महिलाओं के लिए, सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण इरोजेनस ज़ोन क्लिटोरिस होता है। अधिकांश महिलाओं को कामोत्तेजना के लिए क्लिटोरल उत्तेजना की आवश्यकता होती है।
कुछ के लिए, जी-स्पॉट की उत्तेजना अप्रत्यक्ष रूप से क्लिटोरिस को उत्तेजित कर सकती है, जिसकी नसें योनि की दीवार में फैली हुई है।
कुछ महिलाएं स्तनों या निपल्स की उत्तेजना का भी आनंद लेती हैं या क्लिटोरिस या योनि में कुछ प्रकार की उत्तेजना पसंद करती हैं।
शरीर का कोई भी अंग इरोजेनस ज़ोन हो सकता है, और उसे स्पर्श करने पर प्रत्येक व्यक्ति की प्रतिक्रिया अलग-अलग होती है। अपने साथी से अपनी पसंद के बारे में खुलकर बात करने से और नए नए प्रयोग करने की इच्छा नए इरोजेनस ज़ोन और आनंद के नए स्रोतों की खोज में मदद कर सकती है।
जी-स्पॉट को उत्तेजित करने वाली यौन स्थितियों को खोजने में रुचि रखने वाले लोग सफल संभोग के लिए निम्न प्रयास कर सकते हैं:
ऐसी स्थिति चुनें जिससे पीछे से प्रवेश किया जा सके। पुरुष-महिला जोड़ों के लिए, पुरुष को महिला के पीछे होना चाहिए, महिला के कूल्हे ऊपर उठे हुए होने चाहिए। कुछ तकियों पर लेटने की कोशिश करें। यदि समलैंगिक महिला जोड़े हों तो डिल्डो, वाइब्रेटर, या घुमावदार जी-स्पॉट उत्तेजक के साथ जी-स्पॉट को पीछे से उत्तेजित करने की कोशिश कर सकते हैं।
महिला को उत्तेजना पर अधिक नियंत्रण दें। जब महिला शीर्ष पर होती है, तो वे उत्तेजना की दिशा और तीव्रता को नियंत्रित कर सकती हैं, जिससे उनके जी-स्पॉट तक पहुंचना आसान हो जाता है।
पेनेट्रेटिव सेक्स के दौरान महिला के क्लिटोरिस को उत्तेजित करने के लिए वाइब्रेटर या हाथ का उपयोग करें।
ओरल सेक्स को शामिल करें। जिन महिलाओं के साथी उन पर मुख मैथुन करते हैं, उनके संभोग सुख की संभावना अधिक होती है। जी-स्पॉट को उत्तेजित करने के लिए एक साथी अपनी उंगलियों का उपयोग करते हुए महिला के क्लिटोरिस को मौखिक रूप से उत्तेजित कर सकता है।
जी-स्पॉट का स्थान हर महिला में भिन्न हो सकता है। हालांकि कई वैज्ञानिक दावा करते हैं कि जी-स्पॉट कुछ नहीं होता है। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि कई अन्य कारक इस बात में भूमिका निभाते हैं कि कोई महिला जी-स्पॉट महसूस कर सकती है या नहीं।
कुल मिलाकर यही माना जा सकता ही कि अगर आप सेक्स से आनंद की अनुभूति करती हैं तो जी स्पॉट तलाशने के बजाय उन रणनीतियों को चुनें जो आपके लिए सबसे अधिक कारगर हों।