Lybrate Logo
Get the App
For Doctors
Login/Sign-up
Last Updated: Feb 16, 2023
BookMark
Report

मुँहासे के निशान से छुटकारा पाने के 10 बेहतरीन तरीके

Profile Image
Dr. Nikhil SharmaDermatologist • 28 Years Exp.MD - Dermatology
Topic Image

टीनएज में शरीर में होने वाले कई बदलावों में से एक हैं मुंहासे। इस उम्र में हार्मोन्स की उथल पुथल के साथ ही चेहरे पर पड़ने वाले पिंपल्स और उनके निशान युवाओं के लिए चिंता का कारण बन जाते हैं।दरअसल तैलीय त्वचा होने पर एक्ने और पिंपल्स निकलते हैं। ज्यादातर मामलों में, आपकी त्वचा पर प्राकृतिक फोड़े के रूप में पिंपल्स और फुंसी के धब्बे दिखाई देते हैं। जब आपकी त्वचा की कोशिकाएं गंदगी, विषाक्त पदार्थ और तेल सीबम जमा करती हैं, तो इससे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। परिणामस्वरूप ये ब्रेकआउट और पिंपल्स का कारण बनते हैं। बहुत से लोग हार्मोनल परिवर्तन के कारण पिंपल्स से पीड़ित होते हैं। पिंपल्स को नज़रअंदाज़ करने का सबसे अच्छा तरीका ब्रेकआउट्स को रोकना और संतुलित आहार लेना । हालांकि आहार और जीवन शैली के अलावा भी बहुत कुछ है जो मुंहासे के बाद त्वचा पर निशान छोड़ने में योगदान देता है। चेहरे पर दिखने वाले ये धब्बे आपके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकते हैं। पर इससे घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि ऐसे बहुत से तरीके हैं जिनसे आप इन धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं।तो आइए आपको बताते हैं मुंहासों के निशान से छुटकारा पाने के कुछ अचूक घरेलू उपाय

 1. संतरे के छिलके का पाउडर

संतरे खाने से तो हमें फायदा होता है पर इसे लगाने के भी कई फायदे हैं।संतर साइट्रिक एसिड से भरपूर होते हैं जो दाग धब्बों को हल्का करने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। संतरे के छिलके का पाउडर उन लोगों के लिए एक वरदान है जो अपनी त्वचा से पिंपल्स के निशान को हटाना चाहते हैं। इसे चेहरे पर लगाने के लिए एक छोटा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर ले लें। इसमें एक चम्मच शहद मिला लें।इसका  पेस्ट बनाने के लिए इसे अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे के उन प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं जहां कील-मुंहासे हो गए हैं।  इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और गुनगुने पानी से धो लें। इसका पूरा लाभ लेने के लिए हर दूसरे दिन ज़रूर लगाएं ।

 2. नारियल का तेल

शायद ही कोई त्वचा की स्थिति हो जो नारियल के तेल के एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से लाभान्वित न हो। यह प्रभावी घरेलू उपचार नए मुंहासों के घावों को निकलने से रोकने का एक अचूक तरीका है। विटामिन ई, के और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर यह तेल स्वस्थ त्वचा कोशिकाओं के विकास में मदद करता है जो मुंहासों के निशान को दूर करने में मदद करता है। इसे लगाने का तरीका ये है कि एक चम्मच नारियल का तेल लें। इसे अपनी हथेलियों के बीच मलें और इसे अपने चेहरे के प्रभावित क्षेत्रों पर धीरे से लगाएं।  बेहतर परिणाम के लिए इसे रात भर के लिए छोड़ दें, और सुबह धो लें।इसे रोज़ाना लगाने से फायदा होगा।

3. बेसन

बेसन हम सब के घरों में मौजूद होता ही है। इससे ना सिर्फ स्वादिष्ट पकौड़े बनते हैं बल्कि ये त्वचा की अधिकांश समस्याओं के लिए काम आता है। पिंपल्स के निशान हटाने के लिए या नियमित रूप से फेस स्क्रब के रूप में इस्तेमाल करने के लिए, बेसन बहुत कारगर है क्योंकि यह त्वचा के पीएच संतुलन को बनाए रखने और त्वचा की सफाई करने में सक्षम होता है। इसे अपने चेहरे पर लगाने के लिए एक बड़ा चम्मच बेसन लें, इसमें थोड़ा सा गुलाब जल औऱ नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं,  विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दें। इसे सूखने दें और सादे पानी से चेहरा धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इसे नियमित रूप से लगाएं।

 4. टी ट्री ऑयल

कई एसेंशियल ऑयल आपके चेहरे से दाग धब्बे हटाने में बहुत लाभप्रद होते हैं। एक्ने और पिंपल वाली त्वचा के लिए टी ट्री ऑयल एक एक ऐसा ही नुस्खा है। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी और रोगाणुरोधी गुण त्वचा पर निशान और दोषों से छुटकारा पाने के लिए एक आदर्श एजेंट की भूमिका निभाते हैं। इस घरेलू नुस्खे की सबसे अच्छी बात यह है कि यह हर प्रकार की त्वचा के लिए अच्छा काम करता है। इसे चेहरे पर लगाने के लिए  टी ट्री ऑयल की तीन से चार बूंदें लें ,इसमें थोड़ा सा नारियल या बादाम का तेल मिला लें। इस मिक्सचर को मुंहासों के निशान और घावों पर समान रूप से लगाएं।  इसे रात भर या कम से कम एक या दो घंटे के लिए लगा रहने दें। फिर धो लें। सर्वोत्तम परिणामों के लिए इसे रोजाना आजमाएं।

5. सेब का सिरका

मुंहासों से बचने के लिए त्वचा का पीएच संतुलन बना रहना भी आवश्यक है। यदि आप भी त्वचा का सही पीएच संतुलन बनाना चाहते हैं, तो सेब का सिरका एक प्रभावी माध्यम है। यह अतिरिक्त तेलों को सोख लेता है और त्वचा के छिद्रों को साफ और प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएट करता है, जिससे त्वचा मुलायम, चिकनी और दाग-धब्बों से मुक्त रहती है। यह आपके पिंपल्स की लालिमा को कम करने में भी मदद करता है और धीरे-धीरे उनके आकार को कम करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका ले लें, इसमें  2 बड़े चम्मच शहद मिलाएं, कुछ बूंदें पानी की मिला लें औऱ इन सब को अच्छी तरह मिक्स कर लें।  एक साफ कॉटन पैड की मदद से इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।  इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और सादे पानी से धो लें। प्रभावी परिणामों के लिए इसे रोजाना आजमाएं। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो एक भाग सेब के सिरके को 10 भाग पानी में मिलाकर पतला करें।

 6. एलोवेरा

एलोवेरा एक ऐसी चीज़ है जो एक नही कई तरह से हमारे स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाती है। बेदाग, प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग त्वचा के लिए एलोवेरा एक अचूक उपाय है। अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ, यह त्वचा की समस्याओं जैसे  फुंसी के निशान और संक्रमण को ठीक करने में मदद करता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है और बिना निशान छोड़े घावों को तेजी से भरने में मदद करता है। चेहरे पर दांगों को हटाने के लिए थोड़ा सा एलोवेरा जेल ले लें। आप चाहें तो घर में लगे पौधे से इसे निकाल सकते हैं या फिर बाज़ार में उपलब्ध बना बनाया जेल इस्तेमाल कर सकते हैं।इसे प्रभावित क्षेत्र पर एक मोटी और एक समान परत के रूप में लगाएं। इसे रात भर अपने चेहरे पर लगा रहने दें। इसे रोजाना लगाएं। आप इसे अपनी त्वचा के पीएच संतुलन को बनाए रखने के लिए भी पी सकते हैं।

 7. नींबू का रस

नींबू का रस एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है। इसका उपयोग मुंहासों के निशान को आसानी से हल्का करने के लिए किया जा सकता है। इसे चेहरे पर लगाने के लिए थोड़ा सा  ताजा नींबू का रस ले लें। इसे अपने पिंपल्स के निशान और अन्य प्रभावित क्षेत्रों पर धीरे से रगड़ें। इसके लिए आप कॉटन पैड या अपनी उंगलियों का उपयोग कर सकते हैं।  इसे 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें । फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसे नियमित रूप से लगाने से आपको फर्क साफ दिखेगा।

8. हल्दी

हल्दी हम सबकी रसोई का अभिन्न अंग है। यह सबसे पुरानी औषधीय जड़ी बूटियों में से एक है । इसके एँटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मुँहासे के निशान को हल्का करते हैं। त्वचा पर हल्दी पाउडर का नियमित उपयोग पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। इसे उपयोग करने के कई तरीके हैं। आप  2 चम्मच हल्दी पाउडर ले लें,  1 चम्मच नींबू का रस लें।इन दोनों को अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को समान रूप से अपने पूरे चेहरे पर फेस मास्क की तरह लगाएं। इसे अपनी त्वचा पर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। आपको इसे हर दूसरे दिन में एक बार अवश्य करना चाहिए।

9.  शी बटर

शी बटर भी त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं।इसमें विटामिन एफ और ऐसे अन्य स्वस्थ फैटी एसिड होते हैं इसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये तत्व चेहरे पर पड़े मुंहासों के निशान के आसपास की सूजन को कम करने और उनमें नमी डालने के उद्देश्य से काम करते हैं। इससे दाग धब्बों में कमी आती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 बड़ा चम्मच कच्चा शी बटर लें, इसमें लैवेंडर तेल की 5 बूँदें मिला लें, करीब 3 बूंदे  नींबू के एसेंशियल ऑयल की मिला ले। इन सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे तब तक मिलाना है जब तक ये क्रीमी ना बो जाए। इसे हर रात अपने चेहरे पर लगाएं। नियमित रूप से लगाने से आपको बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं।

 10. आलू

आलू त्वचा के दाग धब्बों औऱ कालापन को दूर करने का उत्कृष्ट साधन है।यह उन अजीब मुंहासों और फुंसी के निशान से छुटकारा पाने और अपनी प्राकृतिक चमक वापस लाने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। आलू विटामिन और खनिज से भरपूर होता है जो न केवल निशान हटाने में मदद करते हैं बल्कि आपके चेहरे से ब्लैकहेड और अतिरिक्त तेल को हटाने में भी मदद कर सकते हैं। इसमें ब्लीचिंग के गुण भी होते हैं। इसे उपयोग करने के लिए एक  आलू का टुकड़ा ले लें और इसे प्रभावित जगह पर मलें। चाहें तो इसका रस निकाल सकते हैं।इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।फिर इसे पानी से धो लें। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग धब्बे साफ होंगे औऱ चेहरा चमक उठेगा।

In case you have a concern or query you can always consult a specialist & get answers to your questions!
chat_icon

Ask a free question

Get FREE multiple opinions from Doctors

posted anonymously
doctor

Book appointment with top doctors for Acne Scars treatment

View fees, clinc timings and reviews
doctor

Treatment Enquiry

Get treatment cost, find best hospital/clinics and know other details